फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन संपर्क मार्गों के निर्माण पर खर्च होंगे 167.18 लाख रुपये

Mon, 02 Mar 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। विकास खंड क्षेत्र गौरी बाजार के तीन अलग-अलग स्थानों पर कुल 167.18 लाख रुपये की लागत से संपर्क मार्ग बनेगा। इसके लिए राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने टेंडर निकाला है। इन एप्रोच मार्गाें के निर्माण होने से इन क्षेत्रों के लोगों का आवागमन सुगम हो सकेगा।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय से लगभग आठ किमी की दूरी पर स्थित ग्राम करमेल की दलित बस्ती से दूसरी ग्रामसभा बेलकुंडा के पांडाटोला एवं चौरिया टोला होते हुए यह एप्रोच मार्ग तीसरी ग्रामसभा परसोतिमा में रामवृक्ष चौहान के घर तक बनेगा। जिसकी कुल लागत 54.27 लाख रुपये होगी। इसी प्रकार ग्राम जोगिया में पीएमजीएसवाई मार्ग से रामानंद मौर्य के टोले तक 44.67 लाख रुपये की लागत से एप्रोच मार्ग बनेगा। तीसरे संपर्क मार्ग की कुल लागत 68.24 लाख रुपये होगी। गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग गौरी खुर्द चौहान टोला होते हुए ग्रामसभा गौरी बुजुर्ग में रामप्रीत के घर तक सड़क का निर्माण होगा। संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए मंडी परिषद से कुल 167.18 रुपये अवमुक्त कर दिया गया। इसके लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। शीघ्र ही प्रक्रिया पूर्ण कर इस संपर्क मार्ग का निर्माण शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें