फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से तहसील के मुंशी की मौत

विज्ञापन
तहसील के मुंशी नंदन भारती की मौत पर अस्पताल में रोत परिवार के लोग - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
-खुखुंदू थाना के पुरैनी पतलापुर गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

- मृतक भाजपा कार्यकर्ता व तहसील में प्राइवेट मुंशी का काम करता था।
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। तहसील के एक प्राइवेट मुशी सोमवार शाम घर जाते समय ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आ गए। घायल मुशी को परिवार के लोगों ने सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत्यू घाषित कर दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पुरैनी पतलापुर गांव के नंदन भारती तहसील में प्राइवेट मुंशी का काम करते थे। रोज की तरह तहसील से अपना काम निपटाकर सोमवार शाम करीब 6 बजे घर पैदल घर जा रहे थे। वह अभी गांव के समीप पहुंचे थे कि ट्रैक्टर ट्राली उन्हें टक्कर मार दी। आस पास के लोगों ने स्थानीय चौराहे पर एक नीजी चिकित्सालय में इलाज कराया। तब तक कि परिवार के लोग सूचना पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने उन्हे सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत्यू घोषित कर दिया। मौत की खबर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी मुन्नी देवी का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक भाजपा का कार्यकर्ता था। उसके दो बेटें दो बटियां हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस सीएचसी पहुंची। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत कोतवाल अश्वनी कुमार राय ने बताया कि विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें