फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: देवरिया के सलेमपुर में ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, चालाक की मौत

Fri, 03 Mar 2023 09:46 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया

सार

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
देवरिया में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर बंधन बैंक के पास गुरुवार की देर रात अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक की मौत हो गई। ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


आसपास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

कोतवाली थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी रवि प्रताप पांडेय उर्फ डिंपल (32) गुरुवार की देर रात बाजार करने के लिए सलेमपुर सब्जी मंडी गए थे। देर रात को वह बाजार कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


अभी वह बंधन बैंक के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी जानकारी आस पास के लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए देवरिया ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया की तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें