रुद्रपुर। सतासी इंटर काॅलेज में ब्लाक स्तरीय सपनों का भारत चित्र सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत सामान्य ज्ञान, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में ब्लाॅक स्तर के सभी माध्यमिक विद्यालयों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में डीएन इंटर कालेज की रिया पांडेय ने प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में आठ विद्यालयों के 19 छात्रों ने भाग लिया। कन्हौली इंटर काॅलेज की अंकिता सोनी ने बाजी मारी। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पांच विद्यालयों के 14 छात्रों में सतासी इंटर कालेज की अंशु यादव प्रथम स्थान पर रहीं। इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल सत्य प्रकाश श्रीवास्तव और सह नोडल सतासी इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।