फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी घाट और मंदिर पर कैडेटों ने सफाई की

Mon, 18 Jan 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामजी सहाय पीजी कॉलेज में स्काउट गाइड शिविर में तीसरे दिन कैडेटों ने स्वच्छता अभियान के तहत रैली निकाली। जुलूस लेकर गोलावार्ड स्थित बरूथनी नदी के तट पर पहुंचे छात्रों ने सफाई की।
विज्ञापन


यहां कैडेटों ने करीब तीन घंटे तक नदी घाट और सीताराम मंदिर पर सफाई अभियान चलाया।कॉलेज परिसर से मुख्य बाजार होते हुए छात्र नदी के तट पर पहुंचे।

इस दौरान शिविर के कैडेटों ने बाजार में दुकानदारों से सड़क पर गंदगी नहीं करने की अपील की। कैडेटों को सफाई करता देख मोहल्ले के लोग भी सफाई अभियान में जुट गए।

उन्होंने कहा कि सफाई बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति में जागरूकता जरुरी है। प्रशिक्षक विजेंद्र राव परमार ने कहा कि सफाई से स्वस्थ समाज का निर्माण होता है।
विज्ञापन


स्काउट के रोवर्स रेंजर्स बिना किसी भेदभाव के सड़कों पर सफाई कर लोगों में जागरूकता फैला रहे हैं। उन्होंने कैडटों की ओर से तैयार टोलियों का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर अश्विनी तिवारी, राकेश सैनी, डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, रघु यादव, परमेश्वर विश्वकर्मा, अंजनी शरण, शिल्पी पांडेय, शाहजहां, फरजाना, रूचि शुक्ला, दीक्षा, प्रगति, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें