फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू खतरे के निशान के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। सरयू नदी में दोबारा सैलाब उमड़ आया है। जिससे नदी उफान पर है। नदी खतरे के निशान से पांच सेमी ऊपर बहने लगी है। पिछले तीन दिनों में नदी का जलस्तर 65 सेमी बढ़ा। इससे तटवर्ती गांवों के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना घाट पर बने मीटर गेज पर सरयू खतरे के निशान 66.50 मीटर से पांच सेमी ऊपर 66.55 मीटर पर बह रही है। नदी में दोबारा सैलाब उमड़ने से बाढ़ का पानी खेतों की ओर बढ़ने लगा है। नदी में पिछले तीन दिनों से हो रही बेतहाशा वृद्धि के कारण बाढ़ का पानी रिहायशी इलाके का रुख कर लिया है। नदी में आए उफान से प्रशासन भी हरकत में आ गया है। बाढ़ सुरक्षा चौकियों को अलर्ट करते हुए नदी के रुख पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। एसडीएम संजीव कुमार यादव ने बताया कि जलस्तर में वृद्धि हुई है। सतर्कता बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें