- राजकीय इंटर कालेज देवरिया में हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया।
पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया में शनिवार को भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सशक्त राष्ट्र के निर्माण में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल का योगदान विषय पर छात्र छात्राओं से निंबध लिखने और भाषण देने को कहा गया।
इस प्रतियोगिता में कालेज के छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। इसकेभाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिया राय, द्वितीय स्थान आशीष उपाध्याय और तृतीय स्थान शुभांगी सिंह ने प्राप्त किया। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में ऋतिका चौरसिया ने प्रथम स्थान, आशीष उपाध्याय द्वितीय स्थान और अंशु दूबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र, उप प्रधानाचार्य ज्ञानेश पांडेय, महेंद्र प्रसाद, कार्यक्रम के नोडल गोविंद सिंह, मंजू कुमारी, सुनीता मिश्रा, विजय शंकर कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।