फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा और राप्ती का बढ़ रहा जलस्तर

Wed, 27 Jul 2016 11:10 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
बाढ़ का पानी मैदानी हिस्सों में फैलने लगा। - फोटो : रव‌िकांत उपाध्‍याय
विज्ञापन
बरहज। घाघरा और राप्ती नदी के जलस्तर में बुधवार को वृद्धि जारी रही। जिससे बाढ़ का पानी मैदानी हिस्सों में फैलने लगा। परसिया देवार के बंधे तक बाढ़ का पानी प्रवाहित हो रहा है। नगर के उस पार मोहन सेतु के खंभों पर पानी टकराने से खंभों की हालत खतरनाक हो गई है। उधर कटान नही थमने से विशुनपुर देवार व कपरवार संगम तट से कटईलवां गांव तक कृषि योग्य भूमि नदी में समाहित हो रही है।
विज्ञापन



थानाघाट पर बने मापक के अनुसार को घाघरा नदी खतरे के निशान 66.50 मीटर से ऊपर 66.90 मीटर पर प्रवाहित हो रही थी। जो खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर ऊपर है। मंगलवार को जलस्तर 67.00 मीटर से घटकर 66.80 मीटर पर पहुंच गया था। वहीं राप्ती नदी के जलस्तर में भी वृद्धि जारी है। दोनों नदियों का पानी अब फिर खेतों की तरफ फैल रहा है।

नदी पार के गांव परसिया देवार में साधु के पलानी से लेकर पाकड़ तक व विशुनपुर देवार के नुरुल्लाह बंधे तक पानी पहुंच जाने से गांव वाले दहशत में है। यहां एक फीट तक पानी बढ़ा तो बंधे पर खतरा तय है। नगर के सामने नदी के उस पार बन रहे मोहन सेतु के तीन खंभों के नीचे की जमीन कट गई है। नदी के किनारों पर तेजी से कटान हो रही है।
विज्ञापन


जिसके चलते सेतु निगम के अधिकारी निर्माण में बाधा होने की चिंता जाहिर कर रहे हैं। परसिया देवार, विशुनपुर देवार के लोग पानी की बढ़त को देख दहशत में हैं। नदी का कटान कपरवार संगम तट से कटईलवां गांव तक है। जहां नदी में जमीन प्रतिदिन कट कर गिर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें