फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रिंकू की गिरफ्तारी से बड़े गैंग का हो सकता है पर्दाफाश

Mon, 13 Jul 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। पुलिस की एक संयुक्त टीम की कार्रवाई में गिरफ्तार रिंकू संभल का रहने वाला है। रिंकू से पूछताछ में बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है।
विज्ञापन

पकड़े गए गो तस्कर रिंकू पर भाटपार रानी थाने में मात्र एक प्राथमिकी दर्ज है। इसमें वह दो साल से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, उसके विरुद्ध कुछ अन्य मुकदमे कुशीनगर और गोरखपुर में भी दर्ज हैं।
विज्ञापन

वह उसमें भी वह फरार चल रहा था। इससे यह संकेत मिलता है कि इसका नेटवर्क पश्चिमी जिलों से लेकर संभल, मेरठ, मथुरा आदि से लेकर बिहार सीमा के देवरिया और कुशीनगर तक फैला हुआ है।
विज्ञापन

इसके पकड़े जाने से पुलिस ने कुछ राहत की सांस ली है। वहीं गो तस्करों मे हड़कंप मचा है। रिंकू सिंह के साथ का एक अन्य साथी अब भी फरार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि फरार तस्कर रिंकू सिंह का दाहिना हाथ है। उसकी गिरफ्तारी के बाद और नेटवर्क के बारे में और सुराग मिल सकता है।
सलेमपुर के सीओ मनोज कुमार ने बताया कि रिंकू के फरार साथी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें