फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम की समीक्षा

Thu, 07 May 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के अंवरा चौरी कार्यालय पर बुधवार को समीक्षा बैठक हुई। इसमें पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता जिला प्रभारी व उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष संतराज यादव ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे नारी शक्ति वंदन अधिनियम आक्रोश पदयात्रा की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहाकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में जो शेष मंडल रह गए हैं उनका विधानसभावार जिले पर प्रशिक्षण किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मासिक बैठक के दौरान जो भी विषय संज्ञान में लाए गए हैं उनपर गंभीरता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें