फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: समाधान दिवस में छाए रहे राजस्व के मामले, निस्तारण के निर्देश

Tue, 19 Aug 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भाटपाररानी तहसील में समस्याएं सुनतीं डीएम। स्रोत सूचना विभाग 
विज्ञापन
देवरिया। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सोमवार को भाटपाररानी तहसील सभागार में हुआ। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व एसपी विक्रांत वीर ने लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें और प्रत्येक शिकायत का समाधान समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी शिकायतों की मानीटरिंग करें। किसी भी फरियादी को कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। कहा कि जिन मामलों का समाधान तत्काल नहीं हो सका है, उन्हें समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित किया जाए।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 61 शिकायतें आईं। इनमें 39 राजस्व विभाग, 14 पुलिस विभाग, तीन विकास विभाग तथा पांच अन्य विभागों से संबंधित रहे। इसमें आठ मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 53 मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए सौंपा गया। बरहज संवाद के अनुसार स्थानीय तहसील सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने फरियाद सुना। दिवस में पूरे दिन राजस्व के मामले छाये रहे। आये कुल 17 मामलों में अधिकारियों ने मौके पर दो का निस्तारण कर दिया। शेष संबंधितों को सौंप समय सीमा के भीतर निस्तारित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

तहसीलदार अरुण कुमार की अध्यक्षता में दिवस की कार्रवाई शुरु किया गया। मौके पर सीआरओ जलराजन चौधरी भी पहुंच गए। दिवस में राजस्व के सात, पुलिस चार, खाद्य एवं रसद एक, अन्य पांच सहित कुल 17 मामले आये। जिसमें राजस्व के दो मामलों का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें