भाटपाररानी। गणेश नगर में शुक्रवार की रात पीयूष पांडेय ने खुदकुशी की थी। इसकी पुष्टि रविवार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हुई। पुलिस के मुताबिक पीयूष ने फंदे से लटककर खुदकुशी की थी। पुलिस खुदकुशी के कारण की जांच कर रही है।
शुक्रवार को पीयूष की बहन गुंजन का जन्मदिन था। पीयूष उसका भाई राहुल पांडेय और मां अंशु देवी और कई दोस्त शुक्रवार रात को पार्टी में शामिल थे। इसी बीच पीयूष और राहुल के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। देर रात को पीयूष कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। परिजनों ने बताया कि पीयूष अक्सर बात-बात में नाराज हो जाता था। इस लिए घर वाले भी उसके नाराजगी को गंभीरता से नहीं लिए। काफी देर तक वह कमरे से नहीं निकला तो घर वालों ने दरवाजा खोला तो अंदर उसका शव लटक रहा था। इंस्पेक्टर दिलीप पांडेय ने बताया कि फंदा लगाकर आत्महत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।