फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रिटायर्ड सूबेदार ने युद्ध में भागीदारी की जताई इच्छा

Sat, 10 May 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
दूसरी बार पाकिस्तान से युद्ध लड़ने की बात कहते परमहंस सिंह।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ जंग लड़ चुके 87 वर्षीय रिटायर्ड सेना के सूबेदार दूसरी बार भी पाकिस्तान से युद्ध लड़ना चाहते हैं। प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि एक बार फिर उन्हें जंग लड़ने का मौका दिया जाए।
कस्बे के वार्ड नंबर एक भरौली निवासी परमहंस सिंह 1962 में चीन से युद्ध के बाद सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा करने का मन बनाया। संयोग ऐसा बना कि एक साल बाद वह 1963 में सेना में भर्ती हो गए। नौकरी के दौरान 1971 में पाकिस्तान से हुए युद्ध में पहली बार भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस वक्त वह थल सेना में आर्टिलरी रेजीमेंट में सूबेदार मेजर के पद पर तैनात थे। बातचीत में परमहंस ने बताया कि भारत-पाकिस्तान में लड़ाई के दौरान भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया था।
भारतीय सेना के आगे पाकिस्तानी नतमस्तक हो गए। 54 साल बाद फिर पाकिस्तान और भारत की सेना आमने-सामने है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें