बरहज। तेलियां शुक्ल गांव में रिटायर्ड सेना के जवान जितेंद्र प्रसाद शुक्ल का गांव के ही कुछ मनबढ़ों ने खेत जोत लिया। शनिवार को विरोध करने पर मनबढ़ों ने उनकी पटाई कर दी। बताया जा रहा है कि किसी अधिकारी के कहने पर जितेंद्र अपनी जमीन पर मेड़बंदी कर रहे थे। इसकी भनक लगते ही मनबढ़ माैके पर पहुंच गए और उन्हें मारने-पीटने लगे। इससे सेना के जवान को गंभीर चोट आई है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है। संवाद