भाटपाररानी। नगर के बेलपार काली मंदिर परिसर में रविवार को भारतवर्षीय गोंड आदिवासी महासभा के जिला इकाई की बैठक प्रदेश संरक्षक रामविलास आर्य की अध्यक्षता में हुई। इसमें सदस्यता अभियान, संगठन की मजबूती और 24 जून को वीरांगना महारानी दुर्गावती देवी के बलिदान दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष वीर बहादुर गोंड, पवन, लक्ष्मण, ई रामाशंकर प्रसाद, अनिल, सुरेश, दमड़ी, सरस्वती, पम्मी, सुरेंद्र एडवोकेट, अभिनव रामवती, तारा, प्रेमलता, यदुनंदन, उमाशंकर आदि मौजूद रहे। संवाद