फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पालिका कर्मचारियों ने गंदगी फैलने से रोकने और जरूरतमंदों के सहयोग का लिया संकल्प

Mon, 22 May 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिसर में स्थापित किया गया ट्रिपल आर सेंटर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर पालिका परिसर में शासन के निर्देश पर ट्रिपल आर सेंटर की स्थापना की गई। कर्मचारियों ने इसके जरिए नगर में गंदगी फैलने से रोकने और जरूरतमंदों के सहयोग का संकल्प लिया।
विज्ञापन

ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय ने ट्रिपल आर सेंटर का शुभारंभ किया। प्रोजेक्ट एंड लिस्ट रत्नाकर तिवारी ने कहा कि रिड्यूस, री-यूज, री-साइकिल के आधार पर ट्रिपल आर सेंटर स्थापित किया गया है। जिसका उद्देश्य मेरी लाइफ-मेरा शहर का सपना पूरा करना है। उन्होंने कहा कि लोग अनुपयोगी वस्तुओं को कचरे में फेंक देते हैं। जिनमें अधिकांश वस्तु कुछ लोगों के लिए उपयोगी होती है। जिसे लोगों तक पहुंचाना सरकार का मकसद है। इससे नगर में गंदगी फैलने से भी रोका जाएगा। लोगों से बर्तन, कपड़े, जूते, खिलौने, किताबें आदि सामान कचरे में फेंकने की जगह ट्रिपल आर सेंटर पर पहुंचाने की अपील किया जाएगा। मौके पर आनंद सिंह, जोखन प्रसाद, मनोज गुप्त, श्रवण कुमार, अमित कुमार और संतोष सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें