फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बुजुर्ग की हत्या में बेटा, बहू व पौत्र समेत चार नामजद पर केस

Mon, 22 May 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संपत्ति बंटवारे के लिए बेटे ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर की थी पिता की हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। बुजुर्ग की मौत के मामले में आरोपी बेटा, बहू, पौत्र समेत चार नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एक दिन पूर्व संपत्ति के बंटवारे के लिए बेटे ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर पिता की गड़ासे से वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस बेटे सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ठेंगवल दूबे गांव के हरिवंश दूबे की शुक्रवार की रात 12 बजे उनका दूसरे नंबर का बेटा मनोज दूबे अपने बेटे अमन दूबे और गांव के बगल के एक युवक के साथ मिलकर उन पर गड़ासे से हमला कर दिया था। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। शनिवार सुबह मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौराज बुजुर्ग की मौत हो गई। देर रात भागलपुर के काली चरणघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े बेटे महिमा दूबे के छोटे बेटे विशाल दूबे ने दी। अंतिम संस्कार के बाद रविवार सुबह मृतक के पोते अमित दूबे ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने मृतक के मझले बेटे मनोज दूबे, बहू अंजू देवी, पौत्र अमन दूबे व बगल के धनगड़ा गांव निवासी राजन दूबे समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। हालांकि घटना की रात से ही कोतवाली पुलिस अमन दूबे व उसके दोस्त राजन दूबे को हिरासत में ले ली। जबकि शनिवार देर रात मुख्य आरोपी मनोज दूबे को पुलिस गोरखपुर से हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि मृतक के पौत्र अमित की तहरीर पर चार नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-
चाचा तूने बाबा को मारकर घर को कर दिया सूना
सलेमपुर। तहरीर देने के लिए रविवार को हरिवंश दूबे का पौत्र अमित पहुंचा था। अचानक उसकी नजर पुलिस हिरासत में बैठे गए चाचा और अन्य पर पड़ी। यह देख अमित बोल पड़ा कि चाचा तूने बाबा को मारकर घर को सूना कर दिया। यह कहते ही उसकी आंखों से आंसू बहने लगे। ठेंगवल दूबे गांव निवासी हरिवंश का बेटा मनोज ने शुक्रवार रात ऐसी घटना को अंजाम दिया, जो समाज के लिए कलंक है। संपत्ति के लालच में बेटा कातिल बन गया और पिता के गले पर गड़ासे से वार कर दिया। इस मामले में आरोप है कि उसकी पत्नी और बेटा सहित दोस्त तथा अन्य शामिल थे। रविवार को पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ था। हरिवंश की पत्नी अपने बेटे के कारनामे से आहत थीं। उन्हें क्या पता था कि जिस बेटे का वह पालन-पोषण कर बड़ा किया, वहीं बुढ़ापे में उनका सुहाग उजाड़ देगा। घटना के बाद गम में डूबा पौत्र अमित घटना से काफी मर्माहत है।
विज्ञापन


कोट:
आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के पीछे संपत्ति विवाद है। मामले में चार नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र चालान की कार्रवाई की जाएगी।
संकल्प शर्मा, एसपी
.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें