सलेमपुर। संत रविदास आश्रम भरौली में बृहस्पतिवार को संत रविदास की जयंती मनाई मनी। भरौली, भठवा, हरैया, पिपरा नाजिर, औरंगाबाद, कस्बा सलेमपुर, परान छपरा, नदावर, सोनबरसा आदि गावों के स्थानीय लोगों के साथ लार, मझौली, भागलपुर, बरहज, खुखुन्दू, भटनी, भाटपार से अनुयायी बड़ी संख्या में शामिल हुए। भंते राहुल ने अनुयायियों को पंचशील और त्रिशरण की शपथ दिलाई। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष डॉ.उदय प्रताप आजाद, संचालक डॉ.अवधेश गौतम, मनीषा गौतम आदि मौजूद रहे।