फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सभासदों के इस्तीफे से गरमाई नगर पंचायत की सियासत

Fri, 21 Aug 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। नगर पंचायत रामपुर कारखाना में 12 सभासदों के सामूहिक इस्तीफे के बाद सियासत गरमा गई है। सभासदों ने बृहस्पतिवार को देवरिया पहुंचकर शपथपत्र तैयार कराया। शुक्रवार को डीएम से मिलकर इस्तीफा सौंपने की तैयारी है। इससे बोर्ड के भविष्य को लेकर अटकलें लगने लगी हैं।
विज्ञापन

सभासदों ने आरोप लगाया कि उनकी राय लिए बिना प्रस्ताव पारित कराए जा रहे हैं। विकास कार्यों की जानकारी नहीं दी जाती। निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी, चहेतों को काम देने और जेम पोर्टल से सामग्री खरीद में अनियमितता का आरोप लगाते हुए वर्ष 2022 से अब तक कराए गए निर्माण कार्यों, निविदाओं और खरीद की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
वार्ड नंबर एक के सभासद परमेश्वर पासवान ने कहा कि जनता ने उन्हें वार्ड के विकास के लिए चुनकर भेजा है। विकास कार्यों को लेकर जनता उनसे जवाब मांगती है। जब सभासदों की बात नहीं सुनी जा रही है तो इस्तीफा देना ही बेहतर है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर छह सोना टोली के सभासद लक्ष्मण जायसवाल ने कहा कि अध्यक्ष और ईओ की कार्यप्रणाली को लेकर पहले भी अधिकारियों और शासन स्तर पर शिकायत की गई है। कई जनसूचना संबंधी मामले राज्य सूचना आयोग में लंबित हैं। सुनवाई नहीं होने पर इस्तीफा देने का निर्णय लिया गया।
मनोनीत सभासद जितेश पांडेय ने कहा कि उन्हें मनोनीत हुए करीब छह माह हुए हैं। इस दौरान कई बार अध्यक्ष और ईओ की कार्यप्रणाली का विरोध किया मगर सुधार नहीं हुआ। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, विधायक और पार्टी के उच्च पदाधिकारियों से की जा चुकी है।
...
कुछ गतिरोध है, जल्द सुलझ जाएगा : अध्यक्ष
नगर पंचायत अध्यक्ष शिवकुमारी देवी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नगर पंचायत में कराए गए सभी विकास कार्य पारदर्शी तरीके से हुए हैं। सभासदों के साथ बैठक कर एक-दो दिन में मामले को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
...
शासन की मंशा के अनुरूप हुए कार्य : ईओ
ईओ रोहित पांडेय ने कहा कि देवरिया में बैठक होने के कारण सभासदों से वार्ता नहीं हो सकी। एक-दो दिन में बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी और समाधान कराया जाएगा। नगर पंचायत में हुए सभी कार्य शासन की मंशा के अनुरूप कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें