बरहज। भलुअनी कस्बा के वार्ड नम्बर तीन आजाद नगर में मंगलवार को गेहूं कटे खेत में आग पकड़ लिया। जिससे उठी चिंगारी से धर्मेंद्र के रिहायशी झोपड़ी में आग पकड़ लिया। जिससे उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जिसके कारण परिजनों को सारी रात खुले आसमान के नीचे सोना मजबूरी हो गया। हालांकि बुधवार को तेज धूप और गरम हवा के कारण मुश्किलें और बढ़ गई थीं। धर्मेंद्र की माली हालत कुछ खास सही नहीं है। जिससे वह परिवार के साथ रिहायशी झोपड़ी में गुजर-बसर करते थे। लोगों के अनुसार अचानक झोपड़ी में आग लगने से उसमें रखा खाने-पीने का सामान, पशुओं के निवाले के लिये रखा भूसा आदि जल गया। घटना से परिवार के लोग मर्माहत हैं। एसडीएम हरिशंकर लाल ने बताया कि मौके पर हलका लेखपाल को भेजा गया है।