फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कसया ढाले पर आरओबी के लिए मांगी आख्या

Thu, 15 Jan 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कसया ढाले पर अंडरपास बनाने के लिए भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने सेतु निगम से कुछ बिंदुओं पर आख्या मांगी गई है। अब सेतु निगम इसका जवाब तैयार करने में जुटा हुआ है। उम्मीद है कि मार्च से पहले इसकी मंजूरी मिल जाएगी। सेतु निगम ने सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी की पहल पर कसया ढाला पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। इसकी लागत करीब 81 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस ओवरब्रिज को रेलवे स्टेशन रोड पर पीएनबी के पास से शुरू होकर भीखमपुर रोड की ओर जाना है। इसके लिए लगातार कई बार प्रस्ताव भेजा गया, लेकिन हरी झंडी नहीं मिली। इस बार करीब दो महीने पहले दोबारा प्रस्ताव भेजा गया। इसके बाद शासन ने ओवरब्रिज को लेकर कुछ बिंदुओं पर आख्या मांगी है। इसमें आरओबी बनाए जाने में रेलवे व राज्य सरकार के अंशदान समेत कई बिंदुओं पर आख्या मांगी गई है। सेतु निगम के सहायक अभियंता विवेक नायक ने बताया कि कसया ढाले पर आरओबी बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, इस पर कुछ आख्या मांगी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें