फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय बाल गृह से फरार दो बालकों के मामले में चार कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय बाल गृह से फरार दो बालकों के मामले में चार कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

देवरिया। राजकीय बालगृह बालक से फरार दो लड़कों का एक सप्ताह बाद भी सुराग नहीं लग सका है। जांच में केयरटेकर समेत चार कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ रही है। कर्मचारियों ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया है। डीपीओ की जांच के आधार पर डीएम ने शासन को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व राजकीय बाल गृह से दो लड़के फरार हो गए। ड्यूटी पर तैनात केयरटेकर राजेश कुमार, चपरासी रंजीत राव और दो होमगार्ड को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह गिनती के दौरान इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। डीएम के निर्देश पर एडीएम प्रशासन राकेश पटेल की देखरेख में मजिस्ट्रेटी जांच चल रही है। डीपीओ की जांच में ड्यूटी पर तैनात चारों कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। डीएम ने शासन को रिपोर्ट भेज दी है। होमगार्ड, केयरटेकर और चपरासी ने बालगृह के अधीक्षक यशोदा तिवारी को स्पष्टीकरण दे दिया है। होमगार्डों का कहना है कि उनकी ड्यूटी गेट पर थी, बालक गेट से नहीं गए हैं। चहारदीवार फांदकर फरार हुए हैं। वहीं एक कर्मचारी ने मजिस्ट्रेट को अपना बयान दर्ज कराया है। जांच में चारों कर्मचारी घिर रहे हैं। बालगृह के अधीक्षक पर भी कार्रवाई हो सकती है। कारण कि इसके पूर्व में भी चार बालक बालगृह से फरार हो चुके हैं। डीपीओ प्रभात कुमार ने बताया कि शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। चारों कर्मचारी दोषी पाए गए हैं। मजिस्ट्रेटी जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें