फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: झांसा देकर मंगाए 38 लाख, तीन पर रिपोर्ट

Fri, 09 Oct 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा। एक युवक को सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर 38.14 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि साइबर अपराध करने वाले गिरोह ने उसके खाते से मोबाइल नंबर लिंक कर रकम मंगाई। पुलिस ने तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। भठही भाट निवासी चंदन यादव के मुताबिक, करीब दो माह पहले इंगुरी सराय महुवई टोला के तीन लोगों ने पांच हजार रुपये सालाना मिलने वाली सरकारी योजना का झांसा दिया था।
विज्ञापन

पांच सितंबर को बैंककर्मियों ने खाते से साइबर अपराध का पैसा आने की जानकारी दी। जांच में एक अगस्त से खाते में 38,14,122 रुपये आने का पता चला। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें