मदनपुर। देवकली जयराम गांव में विवादित जमीन पर विवाद में हुई मारपीट में पुलिस ने 13 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। मारपीट का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल किया था। सुमन प्रियदर्शी निवासी देवकली जयराम ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 28 जून को गांव के लोगों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया। वह जान बचाने के लिए घर में भागी तो बाल खींच कर बाहर ले आए और फिर पिटाई की। पुलिस ने दीनानाथ, हंसनाथ, वलवंत, रुद्रप्रताप, सत्यप्रकाश, राज प्रियदर्शी, बदामी देवी, विद्यावती देवी, पूनम देवी, सीमा देवी और दूसरे पक्ष की तहरीर आरोपी सुमन पासवान पुत्री रुदल पासवान पर प्राथमिकी दर्ज की है।