तरकुलवा। एक महिला को घर में से खींच कर कपड़े फाड़ने और विरोध पर मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों पर प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक टोला निवासी महिला ने पुलिस को प्रार्थना देकर कहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव की राम आशीष अपने बेटे अभिषेक, मुकेश, दुर्गेश, पिंकू, विजय व गीता के साथ मिलकर उनको घर में से खींच कर छेड़खानी करते हुए कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर उक्त लोगों ने गोलबंद होकर चाकू, लाठी-डंडे, रामा, बैट व कुदाल से उनको और उनके पति सुनील को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। आरोप है कि बीच बचाव करने आए मुन्ना, नागेंद्र और उनकी सास को भी उन लोगों ने मारा पीटा।