सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने बरियारपुर मंडल में चलाया महासंपर्क अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा महासंपर्क अभियान के तहत समर्थन कार्यक्रम चला रही है। इसके तहत रविवार को सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने बरियारपुर मंडल के सरौरा में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य विश्वजीत शाही, पिपरा कनक में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य विश्वबंधु यादव से तथा गौर कोठी में समाजसेवी हेमंत राव से मिलकर मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को बताया और पुस्तिका दिया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने नौ सालों में एक ऐसा भारत बनाकर दिया है जिसने विश्व के सामने गौरव गाथा लिखने का काम किया है। कश्मीर से धारा 370 का हटना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। भारत की ताकत को पूरा विश्व मान चुका है।
कहा कि दूसरे देश के प्रधानमंत्री भारत के प्रधानमंत्री के पांव छूते हैं। आयरलैंड हो या फिर कोई अन्य देश, दवा के साथ वैक्सीन पहुंचाने का काम केंद्र की मोदी सरकार ने किया। इतना ही नहीं भारत आतंकवादी घटना होने पर दूसरे देश में घुसकर भी आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर सकता है। ये पहले अमेरिका और इजरायल ही करते थे। भारत तीसरा देश बना जो दूसरे के यहां घुसकर भी ये कर सकता है। केंद्र सरकार की दो कार्यकाल की समीक्षा की जाए तो यह सरकार गरीब कल्याण को समर्पित सुशासन और सेवा के उद्देश्य से काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी। इस दौरान नागेश पति त्रिपाठी, विजय गोंड, रामनिवास पांडेय, सत्यप्रकाश शाही, रिंकू पांडेय, राधेश्याम शुक्ला और शशिभूषण मिश्रा आदि मौजूद रहे।