फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिन में धूप से राहत, रात में ठंड की आहट

Sat, 23 Dec 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले का मौसम दिन और रात में अलग-अलग रह रहा है। मौसम साफ रहने और धूप खिलने से जहां दिन में मौसम खुशनुमा हो रहा है। वहीं रात में व भोर में ठंड लग रही है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पूरे दिसंबर मौसम ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन

शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 27 एवं न्यूतनम 12 डिग्री दर्ज किया गया। बीते शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 तो न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस पर रहा। बीआरडी पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के डॉ.उदयभान ने बताया कि सूर्य के दक्षिणायन होने से उसकी किरणें दक्षिणी गोलार्द्ध में लंबवत पड़ रही हैं। जिसससे उत्तरी गोलार्द्ध में सूर्य की किरणें तिरछी पड़ने से उष्मा की मात्रा मिल रही है।
दिन में मौसम साफ रहने से देापहर के तापमान में वृद्धि महसूस हो रही है, लेकिन सुबह व शाम में हवा चलने से तापमान कम हो रहा है। अभी कही ज्यादा कोहरा नहीं पड़ रहा है। इसका कारण यह है कि पश्चिमी हवाएं तेज व शुष्क है, लेकिन जब हवा मंद होगी व इसमें नमी होगी तब कोहरा घना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें