देवरिया। शहर में जाम की समस्या से निजात के लिए प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
खास तौर पर गोरखपुर-देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या सबसे गंभीर बताई जा रही है, जहां सड़क किनारे दुकानों, ठेलों और अस्थायी निर्माण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है।
सीओ ट्रैफिक ने अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका को पत्र भेजा है। पत्र में प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण चिह्नित कर हटाने के लिए संयुक्त अभियान चलाने का अनुरोध किया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।