फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य में भी बनी रहेगी तुलसी दास की प्रासंगिकता : प्रो. रामदेव शुक्ल

विज्ञापन
नागरी प्रचारिणी सभागार में आयोजित तुलसी जयंती पर विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्क? - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
भविष्य में भी बनी रहेगी तुलसी दास की प्रासंगिकता : प्रो. रामदेव शुक्ल
विज्ञापन

देवरिया। गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. रामदेव शुक्ल ने कहा कि क्लासिक उस साहित्य को कहते हैं, जो आने वाली पीढ़ी के पढ़ने पर लगे कि यह हमारी बात कह रहा है। तुलसी का साहित्य भी उसी श्रेणी में आता है। इसकी प्रासंगिकता पूर्व में, आज और आगे भी बनी रहेगी।
वह बृहस्पतिवार को नागरी प्रचारिणी सभा के सभागार में तुलसी जयंती समारोह अंतर्गत आयोजित तुलसी साहित्य की प्रासंगिकता विषय पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूंजी की यह विशेषता है कि वह हर चीज को पूंजी में बदलना चाहती है और व्यक्ति के भीतर का धैर्य खत्म कर देती है। उन्होंने कहा कि तुलसी करुणा के कवि हैं। करुणा ही धर्म का बीज है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि एवं नरेंद्र देव कृषक पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रभाकर मिश्र ने कहा कि तुलसी केवल हिंदी के नहीं, बल्कि जनमानस के कवि हैं। वह समय को पार कर जाते हैं। अध्यक्षता कर रहे सभा के अध्यक्ष परमेश्वर जोशी ने कहा कि तुलसी जयंती एवं नागरी प्रचारिणी सभा के बीच गहरा संबंध है।
संचालन डॉ. अभय द्विवेदी ने किया। इस मौके पर तुलसी जयंती के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के अलग-अलग विद्यालयों के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान सभा के मंत्री डॉ.अनिल कुमार त्रिपाठी, दिवाकर प्रसाद तिवारी, इंद्र कुमार दीक्षित, गोपाल कृष्ण सिंह रामू, सतीश पति त्रिपाठी, रमेश चंद्र त्रिपाठी, कौशल कुमार मिश्र, सरोज पांडेय, बृजेश पांडेय, मधुसूदन मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसएसबीएल में मनाई गई तुलसी जयंती
देवरिया। एसएसबीएल इंटर कॉलेज सभागार में बृहस्पतिवार को धूमधाम से तुलसी जयंती मनाई गई। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने गोस्वामी तुलसीदास पर अपने विचार रखे। प्रधानाचार्य डॉ.अजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि तुलसी ऐसे महान व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने राम को रामचरित मानस के रूप में समाज को दिया। इस दौरान बीडी पांडेय, अनिल मिश्र, अशोक चौहान, संजयानंद पांडेय, गुलाब चौरसिया, रमाशंकर चौरसिया, संजीव पाठक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें