फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे विलंब से चली पॉवरबार्ज बोट

विज्ञापन
बरहज में सरयू पार देर से नाव पहुंचने पर पॉवरबार्ज बोट पर चढ़ने के लिए खींचातानी करते लोग। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
तीन घंटे विलंब से चली पॉवरबार्ज बोट
विज्ञापन

बरहज। सरयू नदी पार के लोगों के आवागमन के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से पॉवरबार्ज बोट लगाई गई है। बृहस्पतिवार को तीन घंटे विलंब से पॉवरबार्ज बोट का संचालन होने से लोग नाराज हो गए। आवागमन में देरी होने का कारण नाव में ईंधन समाप्त होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सरयू नदी के रास्ते परसियां-विशुनपुर देवार के स्कूली छात्र, दूधिया, नौकरीपेशा, सब्जी व्यवसायी आदि के अलावा गैरजनपद के लोगों की आवाजाही होती है। सुबह साढ़े नौ बजे नाव के विलंब से पहुंचने पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे नदी घाट पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों के अनुसार बुधवार की शाम पॉवरबार्ज बोट का ईंधन खत्म हो गया था। उसे अन्य नाव से खींचकर बरहज लाया गया था। सुबह नाव के नदी पार न पहुंचने पर लोगों ने बवाल काटा। जेई अखिलेश कुमार ने बताया कि बरहज के पेट्रोल पंपों पर डीजल नहीं था। मदनपुर से ईंधन मंगाकर संचालन शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें