फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सर्वर खराब होने से ठप रहा रजिस्ट्रेशन और बिलिंग काउंटर, परेशान हुए मरीज

Tue, 01 Apr 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में सर्वर में खराबी की वजह से रजिस्ट्रेशन बाधित रहा। जिससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पर्ची लेने के लिए उन्हें इंतजार करना पड़। इस दौरान लोगों ने शोर-शराबा किया। सुरक्षाकर्मियों व कर्मचारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में शहर से लेकर ग्रामीणांचल के अलावा बिहार के सीमावर्ती इलाकों के लोग इलाज कराने आते हैं। बृहस्पतिवार को ठंड और गलन से हर कोई परेशान था। सुबह से ही लोग इलाज कराने के लिए लोग अस्पताल पहुंचने लगे। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पर्ची लेने के लिए मरीजों की लाइन लगी थी। कर्मचारी कार्य में जुटे थे। इसी बीच दिन के करीब 11.35 बजे अचानक सर्वर में खराबी आ गई, जिससे कंप्यूटर काम करना बंद हो गया। वहीं बिलिंग काउंटर पर भी कार्य ठप हो गया। कुछ देर इंतजार करने के बाद कतार में खड़े लोगों का धैर्य जवाब दे गया और हल्ला करने लगे। उधर कर्मचारी भी परेशान हो गए। कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसकी जानकारी होने पर इंजीनियर अभिषेक कुमार यादव पहुंच गए और गड़बड़ी दूर करने में जुट गए। करीब आधे घंटे बाद खराबी दूर कर ली गई। इसके बाद सर्वर ठीक हो गया और कर्मियों ने कार्य शुरू कर दिया, जिससे लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें