स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
गौरी बाजार, कोरवा और भटनी टीम ने भी की जीत से शुरूआत
देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार से भाजपा किसान मोर्चा की ओर से तीन दिवसीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। प्रारंभिक मुकाबलों में भाटपाररानी, गौरीबाजार, कोरवा और भटनी की टीमों ने जीत हासिल कर का शानदार आगाज किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक सदर विधायक डॉ. शलभ मणि, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह तथा किसान मोर्चा के प्रभारी राधेश्याम पांडेय ने किया। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन मैच रामपुर कारखाना तथा भाटपाररानी के बीच हुआ। जिसमें भाटपाररानी की टीम से 36-17 से जीत हासिल की।
भलुअनी तथा गौरी बाजार के बीच हुए दूसरे मैच में गौरी बाजार ने 30-19 के अंतर से जीत दर्ज की। तीसरे मैच में कोरवा ने पिपरा चंद्रभान को 44-17 के अंतर से पटखनी दिया। चौथे मैच में भटनी ने सिंधी मिल कालोनी देवरिया को हराया।मैच के निर्णायक शिवेंद्र तिवारी व अजय रहे। खेल के दौरान गंगा कुशवाहा, कृष्णानाथ राय, अंबिकेश पांडेय, मुकेश राय, धनुषधारी मणि, राजेंद्र विक्रम सिंह, दिवाकर यादव, प्रभाकर तिवारी,प्रियंका सिंह, आराधना पांडेय,अरुण मिश्रा, काशीपति शुक्ला,राधेश्याम शुक्ला आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।