फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छह नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ बलवा व मारपीट का केस

Wed, 31 May 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मईल। सोनबरसा गांव के पास सड़क पर साइड लेने के विवाद में हुए मारपीट में पुलिस छह नामजद व तीन अज्ञात व्यक्ति पर बलवा व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मईल निवासी अदालत हुसैन ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि 27 मई की शाम को उनका पुत्र कैफ, भतीजे सरताज, लल्लू व रियाज बाइक से मझौली राज जा रहे थे, अभी सोनबरसा गांव के मोड़ पर सड़क पर पहुंचे थे कि साइड लेने में विवाद हो गया। जिस पर मईल गांव निवासी शोभन यादव, नरसिहडाढ़ ह्रदयानंद उर्फ डिल्लू, बगही के सुनील यादव व आदित्य यादव, नेनुआ के रवि व विशाल यादव सहित तीन अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे व पंच से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। जिससे लालू, सरताज व रियाज घायल हो गए। जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर में हुआ। प्रभारी थानाध्यक्ष मान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह नामजद व तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें