फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आईपीएल मैच देख रहे शख्स ने मचाया शोर, भागे चोर

Wed, 31 May 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
छत की सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर घुसे थे घर में, 10 दिन पूर्व था मांगलिक कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के खोरी गांव में सोमवार रात रामसिंह पुत्र स्व.रामनरेश सिंह के घर में छत की सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर चोर घुस गए। हाल में आईपीएल मैच देख रहे उनके पुत्र दीपक ने चोराें को देख लिया और शोर मचाने लगा। जिससे सभी भाग गए। हालांकि 10 दिन पूर्व घर में मांगलिक कार्यक्रम हुआ था।
दीपक आईपीएल का फाइनल मैच देख रहा था। इसी बीच रात करीब एक बजे कुछ लोगों द्वारा सीढ़ी पर लगा दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया। परिजनों के अनुसार दरवाजा नहीं खुलने पर चोर उसे तोड़कर सीढ़ी के रास्ते घर में घुस गए। लेकिन हाल में मैच देख रहे दीपक की नजर उन पर पड़ गई। वह शोर मचाने लगा। जिससे चोर उलटे पांव छत से पीछे कूदकर भाग गए। गांव में रतजगा होने पर पूरी रात लाठी-डंडा टार्च आदि के सहारे चोरों की तलाश की गई। लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लगा। रामसिंह के पुत्र दीपक की बारात 10 दिन पूर्व पथरदेवा गई थी। जिसमें घर पर नात-रिश्तेदारों की भीड़ जुटी थी। कुछेक को छोड़कर सभी रिश्तेदार अपने-अपने घर चले गए हैं। इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट में-
सात दिन पूर्व गांव में चोरों ने खंगाला था एक घर
बरहज। खोरी गांव में 23 मई की रात चोरों ने खिड़की तोड़कर गोंडा में तैनात रेलवे कर्मचारी जगन्नाथ सिंह के मकान से नकदी सहित करीब पांच लाख रुपये के आभूषण चुरा लिए थे। चोरों ने घर में सोए अन्य लोगों के कमरों को बाहर से कुंडी लगा दिया था। जबकि एक अन्य के मकान में चोरी का प्रयास किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें