फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में खुला एसबीआई का नया क्षेत्रीय कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया में खुला एसबीआई का नया क्षेत्रीय कार्यालय
विज्ञापन

देवरिया। एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार खन्ना ने मंगलवार को एसबीआई के नए क्षेत्रीय कार्यालय का ई-उद्घाटन किया। उन्होंने कहा है कि देश का सबसे बड़ा एवं सर्वप्रिय बैंक होने के नाते भारतीय स्टेट सदैव अपने ग्राहकों को बेहतरीन उत्पाद एवं सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रति सजग रहता है। एसबीआई ग्राहकों की सुविधा हेतु स्थानीय स्तर पर ही ग्राहकों से जुड़ने का हरसंभव प्रयास करता है।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ई-उद्घाटन के मौके पर खन्ना ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक सभी जिला मुख्यालयों के विकास के प्रति सतत प्रयत्नशील रहा है। इसी कड़ी में आज देवरिया में क्षेत्रीय कार्यालय खोला गया है। इस नये कार्यालय का उद्देश्य स्थानीय क्षेत्रों के विकास एवं उद्योगधंधों को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय स्तर पर ही ऋण प्रोसेसिंग एवं अन्य व्यवस्था शुरू की जा रही है। इस समय देवरिया स्थित शाखाओं का नियंत्रण गोरखपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से किया जा रहा था। इस कार्यालय के नियंत्रण में देवरिया एवं कुशीनगर जिले की समस्त शाखाएं आएंगी और सभी प्रकार के त्वरित निर्णय स्थानीय स्तर पर ही लिए जा सकेंगे। इससे स्थानीय स्तर पर हम उद्योग जगत को बेहतरीन उत्पाद एवं सेवाएं उपलब्ध कराने में आसानी होगी। हम भविष्य में भी उद्योग जगत की बदलती जरूरतों के अनुसार उत्पाद उपलब्ध कराने का प्रयास करते रहेंगे। हम ए टू जेड बैंकिंग के अपने लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रशासनिक कार्यालय गोरखपुर के उप महाप्रबंधक पीसी बरोड़, क्षेत्रीय प्रबंधक जितेंद्र कुमार, मुख्य प्रबंधक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें