फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक तरफ हो रही आरसीसी सड़क की ढलाई, दूसरी ओर आने लगी दरारें

Tue, 23 Dec 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
खुखुंदू कस्बे में जैन मंदिर मोड़ के पास आरसीसी ढलाई सड़क में पड़ी दरार, स्रोत संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
खुखुंदू। स्थानीय कस्बे में आरसीसी सड़क ढलाई का काम चल रहा है। इस दौरान आरसीसी सड़क की ढलाई का काम आगे बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ से सड़क में दरारें पड़ने लगी है। इस पर स्थानीय लोगों ने मानक के विपरीत निर्माण कार्य होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

खुखुंदू-नूनखार से भटनी तक की 13.2 किमी सड़क का चौड़ीकरण 24.93 करोड़ रुपये में होना है। इसमें वर्तमान में स्थानीय कस्बे में करीब एक किलोमीटर सड़क का आरसीसी ढलाई का काम चल रहा है।
सबसे खास बात यह है कि एक लेन की सड़क की ढलाई होने के बाद अब दूसरे लेन की सड़क की ढलाई का काम चल रहा है। इसी दौरान पहले लेन की सड़क में जगह-जगह दरारें पड़ने लगी हैं। मानक के विपरीत निर्माण कार्य होने से व्यापारियों में बहुत ज्यादा नाराजगी है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जबसे आरसीसी सड़क की ढलाई का काम चल रहा है। ठेकेदार लगातार मनमानी करते आ रहे हैं। नतीजा मानक की अनदेखी कर आरसीसी ढलाई की गई सड़क में दरारें पड़ने शुरू हो गई है। व्यापारियों का कहना है कि तराई नहीं किए जाने से ऐसी दिक्कत उत्पन्न हुई है।
इतना ही नहीं कहीं-कहीं मिट्टी गिराकर एकाध दिन तराई कर फिर वैसे ही आरसीसी ढलाई सड़क को छोड़ दिया जा रहा है। अधिकतर आरसीसी ढलाई सड़क की तो तराई ही नहीं की जा रही है। ऐसे में बनते ही आरसीसी सड़क टूटने लगी है।
व्यापारियों का कहना है इस तरह तो यह सड़क जल्द ही टूट जाएगी। व्यापारियों ने बचीं आरसीसी सड़क की ढलाई मानक के अनुरूप कराने और क्रेक हुई आरसीसी सड़क की मरम्मत कराने की मांग डीएम दिव्या मित्तल और लोकनिर्माण विभाग से की है। जेई शशिकांत यादव ने बताया कि सड़क में दरारें पड़ने की जानकारी मिली है। इसके बाद निर्माण कार्य को मानक के अनुरूप कराने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें