फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कोटेदार के घर से ले जा रहे सरकारी गल्ले को पुलिस ने पकड़ा

Mon, 27 May 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार........
विज्ञापन

- ग्रामीणों का आरोप, चोरी से बेचा गया है गल्ला
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। कोटेदार के घर से बेचे गए सरकारी चावल को पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से पकड़ लिया। पुलिस चावल सहित उस व्यक्ति को थाने लेकर आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार ने हम गरीबों के चावल को चोरी से बेच दिया है।
विज्ञापन


गरीबों के लिए आए सरकारी गल्ले की दुकान पर सरकारी चावल को कोटेदार ने एक बनिया को बेच दिया। बनिया चावल की बोरी को कोटेदार के घर से ले जा रहा था। तभी ग्रामीणों ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नौ बोरी चावल बरामद कर लिया। साथ में उस बनिया को भी पकड़ कर थाने ले गई। ग्रामीणों ने पूछताछ की तो बनिया ने कोटेदार का नाम लेते हुए बताया कि मैंने कोटेदार से यह चावल खरीदा है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर बनिया के गोदाम की पुलिस जांच करे तो और अधिक सरकारी गल्ला बरामद हो जाएगा। ग्रामीणों ने पुलिस से बताया कि कोटेदार मनबढ़ है। उसके खिलाफ बोलने से लोग डरते हैं। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि 112 पुलिस गल्ला लेकर आई है। मैं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में हूं। थाने पहुंचकर उचित कार्रवाई करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें