भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई।
देवरिया। शहर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ शनिवार को निकाली गई। इस्कॉन देवरिया की ओर से पहली रथ यात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
रथ यात्रा का शुभारंभ शाम तीन बजे सीसी रोड स्थित हनुमान मंदिर से हुआ। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों सुभाष चौक, कचहरी चौराहा और जलकल रोड से गुजरी। पूरे मार्ग पर “हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे के महामंत्र संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुयात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ पर महिलाओं ने छतों से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तो सैकड़ों भक्तों ने रथ खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया।कई स्थानों पर भक्तों ने आरती उतारी और प्रसाद का वितरण भी किया।
यात्रा का समापन रामलीला मैदान में हुआ, जहां बड़ी संख्या में भक्त एकत्रित हुए। समापन स्थल पर भंडारा और महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस्कॉन देवरिया के स्वयंसेवकों ने यात्रा की व्यवस्थाओं का संचालन किया और पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।