फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भदिला प्रथम गांव के करीब पहुंची राप्ती

Fri, 17 Jul 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। करीब एक सप्ताह से सरयू नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। साथ ही, राप्ती नदी भी बढ़त बना रही है। राप्ती भदिला प्रथम गांव के संपर्क मार्ग के करीब पहुंच गई है। भदिला प्रथम गांव नदियों के उफनाने पर चारों ओर से बाढ़ में घिर जाता है। इससे लोगों की आवाजाही बंद हो जाती है। जरूरत होने पर लोग नाव से नदी पार करते हैं। सरयू के उफनाने से राप्ती के जलस्तर में रोजाना करीब 15 सेंटीमीटर बढ़त दर्ज की जा रही है। भदिला प्रथम के सोनेलाल, विनय कुमार आदि का कहना है पिछले एक सप्ताह से नदी तेजी से बढ़रही है। पानी रास्तों के करीब से होकर बहने लगा है।
विज्ञापन

सरयू नदी खतरे के निशान 66.50 से 1.20 मीटर नीचे बह रही है। बृहस्पतिवार की सुबह से ही नदी का जलस्तर स्थिर है। मोहन सेतु के पास नदी दियारा क्षेत्र में कटान कर रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश और नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद सरयू का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। राप्ती नदी का जलस्तर भी ऊपर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें