फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जमानत के बाद फरार चल रहा दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार किया

Wed, 20 Mar 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। जमानत कराकर न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है। भटनी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 2011 में नाबालिग का अपहरण किया था। जांच में किशोरी से दुष्कर्म करने की बात सामने आई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई कर जेल भेजा था। आरोपी जमानत कराकर जेल से बाहर आया और न्यायालय के नोटिस के बावजूद कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था। न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें