फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Tue, 19 Mar 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता को मारने-पीटने व घर से निकाल देने पर पुलिस ने मंगलवार को पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया। आरोपी बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपियों से जल्द पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर सकती है।
भटनी थाना क्षेत्र के डेमुसा बाबू टोला निवासी एक युवती की शादी 2019 में बस्ती के सोनहा थाना के सोगरा गांव निवासी विजय प्रताप सिंह से हुई। युवती के पिता तेज प्रताप सिंह ने तय दहेज देने के बाद बेटी को ससुराल विदा किया। शादी के कुछ महीनों बाद ही अतिरिक्त दहेज के लिए पति, सास, ननद व देवर विवाहिता को परेशान करने लगे। शिकायत पर पहुंचे पिता ने ससुरालियों से बात कर स्थिति संभालने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद मामले में रिश्तेदारों की मौजूदगी में कई बार पंचायत हुई। इसके बावजूद ससुराल वाले विवाहिता को मारने-पीटने लगे। इतना होने के बाद भी पीड़िता लोक लाज के भय से सबकुछ सहन करती रही। इसके बाद नवम्बर 2023 को आरोपितों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों की मदद से पीड़िता भटनी अपने पिता के घर पहुंची। शिकायत पर पुलिस ने पति विजय प्रताप सिंह, सास चंद्रावती देवी, ननद दीपशिखा सिंह व देवर अनीश उर्फ राणा प्रताप सिंह के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न आदि का केस दर्ज किया। सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें