फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन बाद दर्ज हुआ दुष्कर्म का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिन बाद दर्ज हुआ दुष्कर्म का मुकदमा
विज्ञापन

रामपुर कारखाना (देवरिया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस ने घटना के सात दिन बाद आरोपित युवक पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष पर लगातार मामले को मैनेज करने का दबाव डाला जा रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज करने में लगातार हीलाहवाली कर रही है। इसके बाद उन्होंने उच्चाधिकारियों से शिकायत की।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ अक्तूबर को युवक ने अपने ही गांव की किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी ने लोक लाज के चलते घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी। दुष्कर्म के दौरान युवक ने किशोरी का अश्लील वीडियो भी बना लिया था। बाद में वीडियो वायरल होने के बाद घर वालों को इस बात की जानकारी हुई। परिजनों की पूछताछ में किशोरी ने आरोपित युवक की करतूत बता दी। परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की, लेकिन रामपुर कारखाना की पुलिस छानबीन करने की बात कह परिजनों को टरकाती रही। उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद आखिरकार बुधवार की देर रात पुलिस ने आरोपित साहब साहनी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष घनश्याम सिंह ने कहा कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें