गौरी बाजार। क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी बालक को रविवार को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया। जांच के बाद दर्ज प्राथमिकी में पाॅक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई।
एसओ डा.महेंद्र कुमार ने बताया कि 15 मई को क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ एक बालक ने दुष्कर्म किया। दूसरे दिन इसकी लिखित शिकायत पीड़िता ने पुलिस को दी। रविवार को इंदूपुर स्थित काली मंदिर के पास आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।