खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण देते प्रधानाचार्य।
- फोटो : अमर उजाला
भलुअनी। अभयानंद शिक्षण संस्थान में तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। इस दौरान हुए कई प्रतिस्पर्धा में रणजीत चौहान ओवर ऑल चैंपियन रहे। विजयी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
सीनियर वर्ग के लंबी कूद में रोहित और दुर्गेश ने बाजी मारी। चक्र क्षेपण में सुग्रीव और अंकित ने जीत दर्ज की। सौ मीटर की दौड़ में ऋषिकेश साहनी, हरिओम ने पहला स्थान हासिल किया।
दो सौ मीटर सीनियर वर्ग की दौड़ में रणजीत ने पहला और अन्य दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। आठ सौ मीटर में अभिमन्यु, राहुल गोड़ ने अव्वल प्रदर्शन किया। 1500 मीटर की दौड़ में जितेंद्र और विपिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।