फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: केंद्रीय विद्यालय चेरो में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय चेरो में रंगोली के साथ छात्र व ​शिक्षक फोटो- विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय चेरो में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। केंद्रीय विद्यालय चेरो सलेमपुर में शुक्रवार को पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप के अंतर्गत अंतरसदनीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के शिवाजी, टैगोर, अशोक एवं रमन सदन के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग के प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक रंगोली बनाया था, जिसमे शिवाजी सदन ने वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान, रमन सदन ने वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग में द्वितीय स्थान तथा अशोक सदन ने कनिष्ठ वर्ग में तृतीय स्थान एवं टैगोर सदन ने वरिष्ठ वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य आशुतोष पांडेय ने सभी प्रतिभागियों के बनाए रंगोली का निरीक्षण किया तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किसी भी प्रतियोगिता में पूरे मनोयोग से करना चाहिए। इससे सभी विद्यार्थियों का बहुमुखी विकास होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें