बरहज। दीपावली पर्व को लेकर नगर-क्षेत्र के स्कूलों में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रों ने विविध प्रकार के रंगोली आदि सजाया। सरयू विद्यापीठ, जीसी कान्वेंट बरांव, कृष्णा एकेडमी, न्यू जेनिथ पब्लिक स्कूल, जीवन शैली, विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षण संस्थान, शारदा सीताराम इंटर कालेज कपरवार, पीएडी एकेडमी, गुरुकुलम विद्यापीठ, भीष्म पितामह इंटर काॅलेज, मांती देवी विश्वनाथ महिला महाविद्यालय देवपार, बादामी देवी महिला महाविद्यालय, श्रीकृष्ण शिक्षण संस्थान, अभयानंद शिक्षण संस्थान भलुअनी, ज्ञानप्रकाश इंटर काॅलेज सहित अन्य विद्यालयाें में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने मेरा भारत महान, चंद्रयान, गणेश-लक्ष्मी, स्वच्छता आदि पर रंगोली सजाया। मौके पर रमेश तिवारी अनजान, अविनाश गुप्त, अनिरुद्ध तिवारी, रिंकी गुप्ता, फायानाथ यादव, पंकज उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद