फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिता की पेट में चाकू घोप मौत का इंतजार करता रहा रणधीर

Thu, 14 Aug 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
लार: पति को याद कर बिलखती पत्नी रेखा देवी
विज्ञापन
चीख-पुकार सुन दौड़ी मां को अपनी भी जान देने की धमकी देकर भगा दिया था
विज्ञापन

आरोपी के चाचा की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज, भेजा गया जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। मोबाइल खरीदने के लिए रुपये मांगने पर मंगलवार को पिता चंदन चौहान को मां रेखा से विवाद करता देख पुत्र रणधीर भी बहस में शामिल हो गया था। मां को शांत कराकर पिता के पीछे घात लगाकर घूमने लगा। जैसे ही पिता दुकान के उत्तर दिशा में पहुंचे, तभी इलेक्ट्रॉनिक दुकान में रखा चाकू निकाल कर बेटे ने कई वार कर दिए। इससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर दौड़ी मां को खुद की जान देने की जान देने की बात कहकर भगा दिया। इसके बाद रणधीर खड़े होकर पिता की मौत का इंतजार करता रहा। उधर, देर रात पुलिस ने आरोपी के चाचा सुधीर चौहान की तहरीर पर चंदन के बेटे रणधीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
बुधवार को पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी बेटे को कोर्ट में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। चंदन की पत्नी रेखा देवी के मुताबिक, पति ने चार हजार रुपये दो दिन पहले दिए थे। मंगलवार की शाम को शराब पीकर घर आए और रुपये मांगने लगे। उसने सुबह रुपये देने की बात कही। इस पर नोकझोंक होने लगी। झगड़ने की आवाज सुन बड़ा बेटा रणधीर पास आ गया। दोनों को हटाकर दुकान में चला गया।
विज्ञापन

इसके बाद पिता के पीछे घूमने लगा। जैसे दुकान के उत्तर दिशा में लार-सलेमपुर मार्ग के किनारे पति खड़े हुए। इसी बीच दुकान से चाकू निकाल ताबड़तोड़ पेट में वार कर दिया। बाहर निकली तो पति लहूलुहान पड़े थे। इसका विरोध किया तो बोला कि कौन जीने आया है। हम भी अपनी जान दे देंगे कह मुझे भगा दिया। बोला कि रोज का विवाद खत्म कर दिया हूं... रोना मत। बुधवार को दरवाजे पर बैठी रेखा खुद को कोस रही थी। महिलाएं उसे समझा रही थी। रणधीर की करतूत से घर पहुंचे रिश्तेदार भी अवाक थे।
..


कोट..........
हत्यारोपी रणधीर के चाचा सुधीर चौहान की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। वारदात में शामिल चाकू बरामद कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
दीपक शुक्ला, सीओ सलेमपुर

...
छोटे बेटे को विदेश भेज, बड़े बेटे के लिए खोली थी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान
चंदन चौहान के दो बेटे और एक गोद ली हुई छह साल की बेटी है। तीनों की परवरिश करने के लिए वह कड़ी मेहनत करता था। कुछ माह पहले छोटे बेटे 24 वर्षीय राहुल को रुपये इकट्ठा कर विदेश भेजवाया था, ताकि घर की आर्थिक स्थिति मजबूत हो। बड़े बेटे 26 वर्षीय रणधीर को अपने पास रख इलेक्ट्रॉनिक की दुकान खोलवा दी थी। बेटी अलका पास के एक विद्यालय में पढ़ाई करती है। सबकुछ ठीक चल रहा था।
लोगों के मुताबिक, चंदन अक्सर कहता था कि बड़े बेटे को पास रखेंगे। वह बुढ़ापे में सहारा बनेगा। जिंदगी अच्छे से कट जाएगी। उसके लिए कई जगह शादी की बात भी कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, रणधीर को चंदन बेहद मानता था, मगर उसे क्या पता कि जिस बेटे से बुढ़ापे में सहारे की उम्मीद की है वही मौत की नींद सुला देगा।
..
हत्यारोपी पोते को मिले सजा, तब बेटे की आत्मा को मिलेगी शांति
बुधवार की सुबह बड़े बेटे की मौत से आहत पिता रामनरेश चौहान घर के एक कमरे में बैठ लोगों को देख फफक पड़े। उन्होंने कहा कि बड़े नाती की करतूत ने पूरे परिवार को शर्मसार कर दिया है। उसे उसके किए की सजा मिलनी चाहिए। तभी बेटे की आत्मा को शांति मिलेगी। वहीं आरोपी की मां रेखा और परिवार के सभी सदस्य ने रणधीर पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। परिवार वालों ने कहा है कि उसे सजा ऐसी मिले जो समाज में नजीर बन सके।
....
हवालात में पूरी रात आराम से सोता रहा रणधीर
वारदात की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक उमेश वाजपेयी ने आरोपी रणधीर को चाकू के साथ गिरफ्तार कर थाने लेकर पहुंचे। पूछताछ के बाद उसे हवालात में डाल दिया गया। इसके बाद भोजन कर पूरी रात चैन की नींद सोता रहा। सुबह भी उसके चेहरे पर पिता की हत्या करने का अफसोस नहीं था।
विज्ञापन

..
खौफ इतनी की परिवार के लोग भी नहीं बोलते
हत्यारोपी रणधीर का परिजनों में इतना खौफ है कि उसके डर से परिवार का कोई भी सदस्य नहीं बोलता है। कब क्या कर दे कोई ठिकाना नहीं। इसके पहले भी नगर के एक व्यक्ति पर चाकू से हमले की कोशिश की थी। उस दौरान लोगों ने उसे फटकार लगा भगा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें