फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महोबा को 2- 0 से हारकर रांची सेमीफाइनल में

Mon, 08 Jan 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मद हुसैन इंटर कॉलेज में आयोजित आबिद अली अंसारी मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन


सलेमपुर। मोहम्मद हुसैन इंटर कॉलेज में आबिद अली अंसारी मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के चौथे दिन रविवार को रांची और महोबा टीम के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। जिसमें रांची की टीम ने महोबा को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मुख्य अतिथि लार नगर पंचायत अध्यक्ष मूसा लारी के साथ आयोजक आरिफ अली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

मुकाबले के पहले हॉफ में दोनों टीम के खिलाड़ी जूझते रहे लेकिन कोई टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हॉफ में महोबा के 20 नंबर जर्सी के खिलाड़ी पवन ने लगातार दो गोल दागकर अपनी टीम को जीत लिया दी। बेहतरीन खेल के लिए पवन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के रेफरी नसरूदीन अंसारी, राजू अंसारी व मकसूद अहमद व महफूज लारी रहे। इस दौरान कॉलेज के प्रबंधक शमशाद आजम उर्फ मुन्ना बाबू, खुर्शीद, रुस्तम अली, मुमताज, प्रधानाचार्य अब्दुल सलाम, जुल्फिकार अंसारी, नदीम खान, ताहिर, नूरुल होदा, शाहिद अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें