पथरेदवा के धूस देवरिया चौराहे से सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाला
देवरिया में साइकिल संदेश यात्रा शनिवार को विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी। सपा नेताओं ने प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा चार वर्ष के कार्यकाल को उपलब्धियों भरा बताया।
समाजवादी अधिवक्ता सभा की साइकिल रैली को जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव ने रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अधिवक्ताओं के हितों का ख्याल रखा है। इस दौरान कृष्णमोहन यादव, अर्जुन यादव, कृपानारायण पांडेय, नरेंद्र मणि, महेश कुशवाहा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। महिला सभा की रैली को जिला उपाध्यक्ष उमेश नारायण शाही ने रवाना किया। जो रावतपार, मालीबारी, मठिया होते हुए बैकुंठपुर चौराहे पर सभा में बदल गई। इस दौरान संगीता सिंह, रीता राव, प्रेमशीला तिवारी, निशा गोंड आदि मौजूद रहे।
गौरीबाजार डाकबंगला से साइकिल रैली निकली, जो पुराना बस स्टेशना, चीनी मिल होते हुए गौरी बुजुर्ग, खरोह चौराहा, ककवल, खैरटिया होते हुए रामपुर चौराहे पर सभा में बदल गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव बबलू, बेचूलाल, तेजप्रकाश अब्बास , दीनानाथ आदि मौजूद रहे। उधर, बहोरवा में चौपाल में वरिष्ठ नेता कमला यादव ने सरकार की योजनाओं के बारे में प्रकाश डाला। अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।