जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामप्रवेश यादव बबलू सोमवार को अध्यक्ष घोषित हो गए। राज्य निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार दोपहर तीन बजे के बाद ऐलान किया गया।
ऐसा चार जनवरी को नाम वापसी की तिथि होने के चलते हुआ। हालांकि इस पद के लिए बबलू इकलौते उम्मीदवार थे। इसके चलते नाम वापसी का कोई मामला नहीं था। जिला निर्वाचन अधिकारी अनिता श्रीवास्तव और सहायक निर्वाचन अधिकारी बीके गुप्त ने बताया कि इस पद के लिए महज एक नामांकन हुआ था।
इसके चलते रामप्रवेश यादव बबलू को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया है। उधर, निर्विरोध निर्वाचित होने से उत्साहित रामप्रवेश यादव बबलू ने बताया कि एक काम के सिलसिले में लखनऊ आया हूं। सात जनवरी को प्रमाण पत्र हासिल करूंगा।